छतरपुर, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को अपने घर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। पटवारी लैंड यूज बदलने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। सागर लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक रोहित यादव ने बताया कि परम अहिरवार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। परम ने बताया कि पटवारी जगकिशोर कोंदर ने छतरपुर के बकस्वाहा जनपद में उसकी असिंचित जमीन को सिंचित करने के नाम पर घूस मांग रहा था। परम ने रिश्वत देने के बजाए सीधे सागर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कर दी। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को सुनियोजित तरीके से पटवारी को 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। भ्रष्ट पटवारी धरमपुरा हल्का में पदस्थ है. लोकायुक्त पुलिस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद पटवारी को निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















