पटना, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार में भीषण ठंड से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही। ठंड के चालू मौसम में अभी तक 65 से अधिक लोगों की मौत की सूचना मिली है। गुरुवार को छपरा और भागलपुर के सबौर में कोल्ड-डे की स्थिति रही। छपरा में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे बना रहा। पटना सहित बिहार में जगह-जगह आज सुबह भी घना कोहरा छाया हुआ है। राजधानी में गुरुवार को धूप निकलने के बावजूद सुबह और शाम ठंड से राहत नहीं मिल रही। हवा में नमी की मात्रा 95 फीसद होने से कनकनी परेशान बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी कोहरा छाया रहेगा। ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया के तापमान में और गिरावट के संकेत हैं। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 और अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर में न्यूनतम पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन हवा में नमी की मात्रा 96 फीसद रहने के कारण अधिक कनकनी महसूस हुई। छपरा और भागलपुर के सबौर में कोल्ड-डे की स्थिति रही। छपरा में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे की स्थिति रही। गया का न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल पूरा सूबा कोहरे की चादर से ढक गया है। पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 12.2 और अधिकतम 19.3 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद हवा में नमी की मात्रा 96 फीसद से अधिक रहने से सर्दी का एहसास हुआ। गुरुवार की सुबह 6:00 बजे पटना का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। थोड़ी देर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे अधिकतम पारा बढ़कर 21 डिग्री पहुंच गया। हालांकि, शाम छह बजे के बाद अधिकतम पारा लुढ़ककर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पटना का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। पूरे बिहार में कोहरा छाया हुआ है। पटना में गुरुवार को सुबह और शाम में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन शाम ढलते ही कनकनी ने फिर शहर को अपनी आगोश में ले लिया। आज भी सुबह से कड़ाके की ठंड व कोहरा है। सूबेे में जारी ठंड से मरेन वालों का आंकड़ा लगातार बड़ता जा रहा है। अनाधिकारिक तौर पर माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 65 तक पहुंच चुकी है। गुरुवार को पटना में एक तिलकुट व्यवसायी सहित दो लोगों की ठंड से मौत हो गई। इसके पहले बुधवार को भी गोपालगंज के मांझा व बरौली में दो महिलाओं की जान चली गई। गोपालगंज के विशंभरपुर के एक युवक की भी मौत की सूचना मिली है। ठंड से पूर्वी चंपारण में भी दो लोगों की मौत हो गई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















