नई दिल्ली/नगर संवाददाताः दिल्ली को पूरी दुनिया में शर्मसार करने वाले निर्भया कांड (16 दिसंबर, 2012) को शुक्रवार को चार साल पूरे हो गए, लेकिन इतनी बड़ी वारदात के बाद भी माहौल नहीं बदला है। निर्भया कांड की चौथी बरसी से पहले दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में केस दर्ज कर शाम को किशोरी के नाबालिग बॉयफ्रेंड और अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित 13 साल की किशोरी उत्तमनगर इलाके में रहती है, मंगलवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इस बीच किशोरी अपने 17 साल के दोस्त और 18 साल के एक अन्य लड़के साहिल के साथ उत्तमनगर में ही एक स्पा में गई। पुलिस की मानें तो इस दौरान वहां सबने जमकर पार्टी की। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी का आरोप है कि इस दौरान उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया गया। उसका कहना है कि फिर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उत्तमनगर में ही दोनों लोग बेसुध छोड़कर भाग गए। इस दौरान किशोरी की बहन ने पुलिस को फ़ोन किया कि उनकी बहन घर नहीं आई है, जब किशोरी घर पहुंची तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बुधवार देर शाम को नाबालिग बॉयफ्रेंड और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















