लखनऊ, उत्तरप्रदेश/नगर संवाददाताः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाशों का कहर जारी है. गुरुवार को शहर के पॉश इलाके महानगर में बैंक ऑफ़ इंडिया के कैश वैन से बदमाश करेंसी से भरे एक करोड़ के कैश बॉक्स को लेकर फरार हो गए। दोपहर ढाई बजे के करीब दिनदहाड़े हुई इस वारदात की भनक न तो पुलिस को लगी और न ही वैन में मौजूद गार्ड को। फिलहाल वारदात होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले को जल्द ही सुलटा लेने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश इतने बेख़ौफ़ थे कि उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही कैश बॉक्स के साथ फरार हो गए। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस का कितना खौफ बदमाशों में हैं। महानगर का इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला है और इसके बाद भी बिना किसी असलहे के बदमाशों ने न केवल लूट की बल्कि पैदल ही फरार हो गए। बता दें पिछले कई महीनों से राजधानी लखनऊ और इससे सटे इलाकों में लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें लगभग सभी मामलों में पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















