भोपाल, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के भोपाल में पुराने शहर के कबाड़खाने में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। आरोप है कि सूचित किए जाने के बाद भी दमकल की गाड़ियां दो घंटे देरी से मौके पर पहुंची जिस वजह से हालात बेकाबू हो गए और आग ने विकराल रूप ले लिया। कबाड़खाने के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग के पीछे गोदाम मालिक और प्रशासन की लापरवाही समाने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांच दिन से हनुमानगंज इलाके में पानी की सप्लाई बंद है। गोदाम में आग बढ़ती जा रही थी पर घरों में पानी नहीं होने के कारण वो असहाय होकर लपटों को विकराल रूप लेते देखने को मजबूर थे। लोगों ने दमकल विभाग को भी आग के बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उनकी मानें तो रात दो बजे आग की लपटें दिखने के तुरंत बाद दमकल को सूचित किया गया था, लेकिन वो तड़के चार बजे मौके पर पहुंचे. तब तक आग ने एक अन्य गोदाम को भी अपनी चपेट में लेते हुए भीषण रूप ले लिया। आग को बुझाने के लिए नगर निगम के अलावा बीएचईएल से सीआईएसएफ और पुलिस की फायर ब्रिगेड भी पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि 60 से अधिक दमकलों को भी लपटों पर काबू पाने में काफी मुश्किल हुई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर भी एडीएम रजनीश झा करीब पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे। उनसे जब घटना के संबंध में सवाल पूछे गए तो वो गोलमोल जवाब देते नजर आए।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















