मुंबई, महाराष्ट्र/दीपक बसवालाः बिग बॉस के घर का पहला इलिमिनेशन चौंका देने वाला था। जिस कंटेस्टेंट ने पहले हफ्ते में आते ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था, वो कंटेस्टेंट अब बिग बॉस के घर से बाहर है। जी हां! हम बात कर रहे हैं कि ड्रामा क्वीन प्रियंका जग्गा की। नॉमिनेट हुए घर के सदस्यों में प्रियंका जग्गा के नाम कम वोट्स पड़े थे, जिसके चलते प्रियंका बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं। पिछले हफ्ते नॉमिनेट हुए सदस्यों में मनु पंजाबी, गौरव चोपड़ा, मोनालिसा के साथ प्रियंका जग्गा का नाम शामिल था। शनिवार को सलमान खान ने मनु पंजाबी को सेफ करार दे दिया था। ‘विकेंड्स का वार’ के रविवार के एपिसोड में सलमान ने ‘जनता’ की तरफ से आए वोट्स का फरमान सुनाया। जिसमें प्रियंका जग्गा के नाम कम वोट पड़े थे। आपको बता दें कि टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ 16 अक्टूबर से शुरू हुआ है. इस बार भी इस सीजन के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ही हैं। इस बार इस शो में आम आदमी ‘इंडियावाले’ और ‘सिलेब्रिटी’ कंटेस्टेंट्स का कॉन्सेप्ट रखा गया है। इस सीजन के पहले हफ्ते में आम आदमी ‘इंडियावाले’ कंटेस्टेंट्स, ‘सिलेब्रिटी’ कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़े।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















