नई दिल्ली/नगर संवाददाताः तहसील के आवासीय परिसर में पारिवारिक झगड़े के चलते दस दिन पूर्व आग लगाने से गंभीर रूप से झुलसी महिला ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतका के भाई ने उसके पति के विरुद्ध उत्पीड़न करने की तहरीर कोतवाली में दी है। तहसील में दीपक (30) पुत्र राजेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह तहसील के आवासीय परिसर में ही रहता है। 15 अक्टूबर की दोहपर पारिवारिक झगड़े के चलते दीपक की पत्नी सरिता (27) ने आग लगा ली थी। पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया था। दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सरिता ने 23 अक्टूबर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को मृतका के भाई मनोज निवासी धौलाना (हापुड़) ने कोतवाली में दीपक के विरुद्ध उत्पीड़न करने का केस दर्ज कराया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















