नई दिल्ली/नगर संवाददाताः दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार ने मंगलवार को एक विशेष कोर्ट के समक्ष जमानत याचिका दायर करते हुए कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी के समक्ष दायर की गई, जिसने सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख मुकर्रर की।संदीप कुमार ने अधिवक्ता नितिन अहलावत की मार्फत दायर याचिका में कहा कि वह करीब दो माह से हिरासत में हैं और जांच भी पूरी हो चुकी है। वकील ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से विधायक का आचरण अच्छा और सवालिया निशान से परे रहा है और उन्होंने पुलिस के समक्ष खुद आत्मसमर्पण किया था। वकील ने आग्रह किया कि संदीप कुमार को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने दी जाए और मामला एक सीडी पर आधारित है, जिससे छेडछाड़ नहीं की जा सकती। तीन सितम्बर को गिरफ्तार संदीप कुमार फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















