रिपोर्टर घनश्याम पांडिया पांडिया परिवार की प्रतिभाशाली बेटी वर्षा पांडिया, पुत्री श्री देवकीनंदन पांडिया ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 94.83% अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे बिदासर कस्बे और चूरू जिले का नाम रोशन किया है। वर्षा के दादा श्री रामपाल पांडिया, चूरू जिले की राजनीति में एक चर्चित और सम्मानित नाम हैं। वहीं ताऊ श्री घनश्याम पांडिया, राजस्थान के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं, जो धर्म, ज्योतिष और सामाजिक upliftment के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय हैं। परिवार का कहना है कि वर्षा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। वर्षा ने बताया कि वह आगे विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करते हुए डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं। उनकी इस सफलता पर पिता श्री देवकीनंदन पांडिया, माता प्रभा पांडिया दादा-दादी, और पूरे परिवार सहित इलाके के गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता जताई है। शिक्षकों व समाजसेवियों ने वर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















