धार, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के धार जिले में तेज रफ्तार बस ने बाइस सवारों को रौंदते हुए एक बच्चे सहित तीन लोगों की जान ले ली। पुलिस ने फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ग्राम सिंघाना अनाज मंडी से गुजर रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। ये घटना इतनी भयावह थी कि एक बच्चे सहित तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मनावर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिन्हें बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार हुए आरोपी बस चालक की तलाश भी की जा रही है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















