कटिहार, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के कटिहार जिले में एक स्वास्थ्यकर्मी सरकारी अस्पताल से एक बच्चे को कथित तौर पर लेकर चंपत हो गयी, जिसे शुक्रवार को बरामद कर अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। टाउन थाना प्रभारी के एन सिंह ने बताया कि छह दिन के शिशु को सदर अस्पताल में मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कर्मी एक महिला तड़के उठाकर चलती बनी। घटना के 12 घंटे बाद मनमाही चिटोरिया में उसकी बहन के घर से उसे बरामद कर लिया गया। नवजात को उसके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी बेबी, उसके पति अमित कुमार के साथ ही उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया और कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने बताया कि बेबी ने अपराध में संलिप्तता की बात मान ली और बताया कि उसे 10,000 रूपये में नवजात को बेचने की पेशकश हुयी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















