पटना, बिहार/नगर संवाददाताः कुख्यात शहाबुद्दीन की रिहाई के बाद निशाने पर आई नीतीश सरकार शहाबुद्दीन को वापस जेल में भेज सकती है. शहाबुद्दीन के खिलाफ सीसीए यानी क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो शहाबुद्दीन को वापस जेल जाना होगा. शहाबुद्दीन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने मंत्रियों से मंत्रणा भी की है. इसके अलावा नीतीश ने महाधिवक्ता के साथ कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा की है. जेल से निकलने के बाद शहाबुद्दीन ने लालू को नेता और परिस्थितियों का सीएम बताया था. अब जेडीयू का कहना है कि नीतीश अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए शहाबुद्दीन बौखलाए हुए हैं. जूडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार को शहाबुद्दीन जैसे लोगों से सर्टीफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही उनके कानून के हिसाब से ही सारे काम होंगे. इससे पहले जेडीयू नेताओं की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई थी.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















