लखनऊ, युपी/नगर संवाददाताः रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (आरपीआई) के अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आज अपनी पार्टी को उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के मैदान में उतारने का एलान किया है. केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री अठावले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आरपीआई आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ अथवा अपने बलबूते किस्मत आजमाएगी. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी से प्रदेश में अपने लिए 25 से 30 सीटें छोड़ने का अनुरोध करेंगे. अठावले ने कहा कि वह इस बारे में केन्द्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और कलराज मिश्र से बातचीत कर चुके हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मंजूरी मिलते ही आरपीआई अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर देगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपीके साथ बात नहीं बनी तो भी आरपीआई प्रदेश की 200 से ज्यादा सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी. हालांकि अगर वह बीजेपी के साथ लड़ी तो उसे बहुमत मिलना तय है. अठावले ने कहा कि वह बीएसपी अध्यक्ष मायावती को अपनी बहन मानते हैं. अगर वह एक बहन की तरह उनके पास आयें तो वह उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलवा देंगे.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















