दुमका, झारखंड/नगर संवाददाताः शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्तेदार को शर्मसार कर दिया. हवस में अंधे पिता ने अपनी ही आठ साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया. रविवार को बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई. दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर जामा पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार जामा प्रखंड के एक गांव का रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति शराबी था. शनिवार की दोपहर घर में आठ साल की बेटी अकेली थी और पत्नी पड़ोस के घर में काम करने के लिए गई हुई थी. नशे की हालत में पिता घर आया और बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. बेटी के शोर मचाने पर मां दौड़कर आई और बेटी की अस्मत को तार-तार होने से बचा लिया. जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी पिता पकड़ लिया. शाम होने पर वह मौका मिलने पर फरार हो गया. रात को ही मां बेटी को लेकर जामा थाना गई और थानेदार फागुनी पासवान को सारी घटना से अवगत कराया.थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है. आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












