ग्वालियर, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुरार प्रसूति गृह में एक प्रसूता के परिजन ने स्टॉफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया. पुलिस के अनुसार, महलगांव निवासी नवदीप राजौरिया ने अपनी पत्नी रचना को मंगलवार सुबह मुरार प्रसूति गृह में भर्ती कराया था. डॉक्टरों ने उन्हें शाम तक सामान्य डिलीवरी होने की बात कही, पर शाम को दर्द बढ़ने पर रचना के ऑपरेशन की सलाह दी. इसके बाद परिजन ऑपरेशन के लिए राजी हो गए. शाम 7 बजे एक नर्स ने नवदीप की बुआ बसंती को खबर दी कि रचना ने बेटे को जन्म दिया. इस पर बसंती ने नर्स को 100 रुपए इनाम में दिए तो उसने 500 की मांग की. इस दौरान नवदीप मिठाई लेने चले गए, जब वे लौटकर आए तो नर्स ने रचना को लड़की थमा दी. इसे देखते ही परिजन बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. इस दौरान प्रसूतिगृह में मौजूद आशा कार्यकर्ता शारदा ने भी कहा कि नर्स ने उनके सामने बेटा होने की बात कही थी. आखिरकार परिजनों ने देर रात मुरार थाने में आवेदन देकर बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे का डीएनए कराने की बात कही. साथ ही अस्पताल में नर्सों की अवैध वसूली के मामले में भी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















