बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में माँ और बेटी के साथ रेप करने वाले आरोपियों की जेल में अन्य कैदियों ने जमकर पिटाई की। पुलिस ने सोमवार रात इस कांड के मुख्य आरोपी को धर लिया था। ज्ञात हो कि 29 जुलाई की रात हाईवे-91 पर नोएडा से शाहजहांपुर जाते समय कार सवार परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई तथा मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जेल में दुसरे कैदियों ने उनकी पिटाई तो की साथ ही उन्हें अपने साथ रखने से भी इनकार कर दिया है। जेल प्रशासन अब आरोपियों को अलग रखने के बारे में सोच रहे है। बता दें की अरेस्ट करने के बाद आरोपियों और पीडितो का फिर एक बार सामना हुआ। इस दौरान पीड़ितों की आंखों में आक्रोश के शोले सुलग रहे थे। सूत्रों का दावा है कि पीड़ित मां-बेटी ने पुष्टि की है कि हाईवे का सबसे बड़ा हैवान सलीम ही है। सलीम भी पुलिस की सख्त पूछताछ में टूट गया और उसने वारदात में अपना हाथ कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस की टीमों ने सलीम बावरिया को लेकर उसके फरार साथियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश देकर जुबैर व एक अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें की मेरठ जोन के आईजी सुजीत पांडे से इस दौरान ऐसी गलती हो गई, जिसने पुलिस को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। आईजी ने मीडिया के सामने पीड़िता के पिता का नाम सार्वजनिक करते हुए उनका पूरा नाम ले लिया। हालांकि, बाद में सफाई देते हुए आईजी ने कहा, “शिकायतकर्ता का नाम एफआईआर में दर्ज है, जिसे अदालत में भी पेश किया गया है। नाम बताने के पीछे मेरा इरादा उन्हें सार्वजनिक करना नहीं है।”
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















