नवादा, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के नवादा में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का शिकार हुई लड़की स्वतंत्रता दिवस परेड के रिहल्सल के लिए जा रही थी. घटना नगर थाना इलाके के इंदिरा गांधी चौक पर घटी जहां तेज गति से आ रही अनियंत्रित बस ने 10वीं की छात्रा अंजलि को रौंद डाला. इस हादसे में अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई. वो प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा थी जो गोपाल नगर मोहल्ले की निवासी बतायी जाती है. घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को हल्का बल प्रयोग करते हुए खदेड़ दिया. मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने लोगों को समझाया बुझाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई का भरोसा दिलाया है. घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















