किशनगंज, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना अंतर्गत मोहनमारी गांव के समीप रविवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. कोचाधामन थानाध्यक्ष सी पी यादव ने बताया कि किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर हुए इस हादसे में कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत पाटकोई पंचायत के कालोसोनी गांव निवासी अफाक आलम के भांजा मो0 बाबुल और मो0 ताहिर के पुत्र मो0 इफ्तेखार आलम शामिल हैं. दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष है. बाबुल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि गंभीर रूप से जख्मी इफ्तेखार को बेहतर इलाज के लिए पडोसी राज्य पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी ले जाने के क्रम में उसे रास्ते में दम तोड़ दिया. इस हादसे में शिकार हुए ये दोनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेल टिकट बनाने के लिये जिला मुख्यालय किशनगंज आ रहे थे.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















