पूर्वी चंपारन, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार में अपराध की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं. नया मामला पूर्वी चंपारण का है जहां एक डॉक्टर को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. घटना पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर की है. अपराधियों ने गांव के पीएचसी के डॉक्टर एस.बी.सिंह को गोली मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये. अपराधियों ने पीएचसी परिसर में घुस कर ही इस वारदात को अंजाम दिया. गोली लगने से घायल हुए डॉक्टर को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मोतिहारी लाया गया. घटना को अंजाम किसने और किस वजह से दिया यह पता नहीं चल सका है. सूचना मिलने के बाद मौके पर संग्रामपुर थानाध्यक्ष पहुंचे. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















