वैशाली, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को हुए हादसे में चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रो में हुआ जहां चार बच्चे पानी में डूब गए. घटना का कारण एकाएक गंगा का जलस्तर बढ़ना बताया जा रहा है. पहली घटना उस वक्त घटी जब गंगाब्रिज थाने के चिस्ती गांव में 10 वर्षीय रणजीत कुमार और 9 वर्ष का राजा बाबू घर के बगल में एक पोखर में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान पानी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया जिससे दोनों बच्चों की डूब कर मौत हो गई. दूसरी घटना जुड़ावनपुर थाने के राघोपुर पूर्वी गांव की है जहां घर के बगल में खेलने के दौरान 11 वर्षीया गुड़िया कुमारी और 8 वर्षीय सुमीत कुमार नदी में जा पहुंचे. दोनों की मौत नदी के पानी में डूबने से हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर समेत इलाके में कोहराम मच गया. पुलिस ने चारो बच्चों के शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















