सतना, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते लेबर रूम से एक नवजात को कुत्ता उठाकर ले गया. यह नजारा देखते ही वहां मौजूद लोग कुत्ते के पीछे दौड़े और नवजात को छुड़ा लिया. मृत अवस्था में लोगों ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरप्रदेश के पहाड़ी गांव से सायरा नामक प्रसूता सतना जिला अस्पताल डिलेवरी कराने लाई गयी थी. सोमवार देर रात लेबर रूम में उसने एक बच्ची को जन्म दिया. डिलेवरी के बाद जच्चा और बच्चा छोड़कर लेबर रूम के डॉक्टर नर्स और कर्मचारी चले गये. चूंकि प्रसूता प्रसव पीड़ा में थी और परिजनों को लेबर रूम में घुसने की अनुमित नहीं थी, इसलिए मौका देखकर लेबर रूम में मौजूद कुत्ता नवजात को जबड़े में फंसा कर ले भगा और उसके दोनों पैर खा गया. घटना के बाद मृत नवजात परिजनों को सौंप दिया गया और अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसबी सिंह प्रबंधन मृत नवजात जन्म देने की बात कह रहा है. वहीं, परिजनों पर दबाव बनाकर प्रबंधन ने नवजात के शव को दफन करवा दिया है. हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना घटने के बाद अभी तक किसी भी दोषी पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई. वहीं, मानवता को झकझोर देने वाली घटना के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन मामले को दबाने में जुट गया है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















