नवादा, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के नवादा में सोमवार शाम खेत में काम कर रहे 4 लोग आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए वही एक महिला की मौत हो गयी. घटना जिले के कौआकोल के भलुआही गांव की है. मृतिका की पहचान अरुणा देवी जे रूप में की गयी है. शाम के तक़रीबन 5 बजे के आस पास सभी लोग खेत में रोपनी का काम कर रहे थे तभी जोर से बादल गरजने की आवाज हुई सभी लोग एक पेड़ के नीचे छुपने चले गए और ठनका की चपेट में आने से झुलस गए. इस घटना के बाद किसी को कुछ याद नहीं है. सभी घायलों का इलाज़ नवादा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इससे पहले भी बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत चुकी हैं. 22 जून को सूबे के अलग अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से 57 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 अन्य घायल हो गए हैं.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















