नीमच, मध्य प्रदेश/नगर संवाददाताः मध्यप्रदेश के नीमच में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिजली विभाग के जेई जमकर हाथापाई हो गई. घटना उस समय घटी जब जेई भाजपा नेता के घर बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंचे थे. कोतवाली पुलिस के मुताबिक, जेई ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि भाजपा नेता संतोष चोपड़ा बिजली चोरी कर रहे थे. जब मैंने प्रकरण बनाना चाहा तो मेरे साथ मारपीट करने लगे.उधर, भाजपा नेता का आरोप है कि मेरे यहां बिजली चोरी जैसा कोई काम नहीं हो रहा था. जेई ने धौंस जमाते हुए मुझे धमकाया और उन्हें रोकना चाहा तो वे मुझे मारने लगे.थाने के जांच अधिकारी पी पुरोहित के अनुसार, दोनों की रिपोर्ट पर क्रॉस पर कायमी कर ली है. पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का और जेई के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















