डूंगरपुर, राजस्थान/नगर संवाददाताः राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोतवाली थानांतर्गत नवाडेरा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की आखिरकार तीन दिन बाद शिनाख्त हो गई. पुलिस ने मृतक की पहचान धंबोला थानांतर्गत साकरसी गांव निवासी ईश्वरलाल के रूप में की है. इधर, पहचान के बाद मोर्चरी पहुंचे मृतक के परिजनों ने ईश्वरलाल की मौत पर बवाल कर दिया. परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए शव लेने से ही मना कर दिया.इधर, पुलिस की काफी समझाइश के बाद परिजन माने. परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक ईश्वराल ने 3 जुलाई को डूंगरपुर से गोरादा निवासी 3 अन्य साथी श्रमिकों के साथ घर लौटने के लिए फोन किया था. लेकिन वह नहीं लौटा और 3 दिन बाद गुरुवार को ईश्वरलाल की मौत की खबर मिली. परिजनों ने गोरादा गांव निवासी साथी 3 श्रमिकों पर हत्या करने का संदेह जताया है. इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















