नई दिल्ली/नगर संवाददाताः पांच साल में दिल्ली के मुख्य मार्ग जाम से मुक्त हो जाएंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इसके लिए फार्मूला तैयार किया है। इसे आने वाले वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस सिस्टम को सुधारने के लिए सार्वजनिक परिवहन को बेहतर किया जाएगा। जाम से मुक्ति की योजनाओं को सोमवार को मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान की। मंत्रालय ने सड़कों पर जाम खत्म करने के लिए एक उच्चाधिकार समिति का गठन किया था। इस समिति की रिपोर्ट को हाल ही में जारी किया गया था। इसमें दिल्ली को जाम से बचाने की विस्तृत रूपरेखा पेश की गई है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि पैदल यात्रियों व साइकिल को राजधानी में बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त जाम से बचाने के लिए प्रमुख मार्गों को चौड़ा किया जाए, फ्लाईओवर, फुटओवर ब्रिज और अंडरपास आदि का निर्माण किया जाए। इसके अलावा वाहनों के लिए भी एक विस्तृत नीति की आवश्यकता है। इस नीति में सार्वजनिक परिवहन व निजी वाहनों का प्रयोग करने वालों के लिए स्पष्ट प्रावधान किए जाएं। इसका मकसद सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना हो।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...

















