नई दिल्ली/नगर संवाददाताः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने भारतीय राजस्व सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। उन्होंने आयकर विभाग में करीब 22 साल तक सेवा देने के बाद यह कदम उठाया। सुनीता की अंतिम तैनाती दिल्ली में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) में आयकर आयुक्त के पद पर हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि सुनीता ने इस साल की शुरुआत में वीआरएस की मांग की थी, जिस पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ डाइरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने अब आधिकारिक आदेश जारी किया है। सीबीडीटी के आदेश के अनुसार, सुनीता का वीएसआर 15 जुलाई से प्रभावी होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, वह अपने पेंशन लाभों को पाने की हकदार होंगी, क्योंकि वह 20 साल से अधिक समय तक सेवा में कार्यरत रही हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















