पठानकोट, पंजाब/नगर संवाददाताः पठानकोट वायुसैन्य अड्डे पर हमले के दौरान आतंकवादियों को फोन पर निर्देश देने वाला जैश ए मोहम्मद का नेता कथित रूप से पाकिस्तान से अफगानिस्तान भाग गया है। हमले की जांच कर रही संयुक्त जांच टीम के एक सदस्य ने कहा कि आतंकवादियों की ओर से दो जनवरी को वायुसैन्य अड्डे पर हमला करने से पहले पठानकोट में आतंकवादियों के साथ दो दर्जन से अधिक बार टेलीफोन से बात करने वाला जैश ए मोहम्मद का कथित आका अफगान सीमापार करने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 30 साल के जैश नेता ने पाकिस्तान के कबाइली क्षेत्र में रहते हुए आतंकवादियों के साथ करीब 18 बार की थी। उन्होंने जैश नेता की पहचान का खुलासा किए बगैर कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन खबरें हैं कि वह अफगानिस्तान भागने में कामयाब रहा। खास बात यह है कि पूछताछ के दौरान जैश प्रमुख मसूद अजहर ने दावा किया कि पठानकोट अभियान के आका ने कुछ समय पहले संगठन छोड़ दिया था। घटनाक्रम से जुड़े एक अन्य सूत्र ने कहा कि अजहर ने अपनी निर्दोषता साबित करने के लिए जैश के आका को निकाल दिया। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस मामले की विस्तृत जांच करने और पठानकोट घटना के सही तथ्य बताने के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तरफ से भारी दबाव में हैं। वैसे पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने पठानकोट अड्डे के कथित हमलावरों और उनके साजिशकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन इस संबंध में किसी को भी आरोपित नहीं किया गया है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















