नई दिल्ली/नगर संवाददाताः दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। डीएमआरसी ने एक बार फिर मेट्रो का किराया बढ़ाने की बात कही है इसके लिए उसने किराया तय करने वाली कमिटी को प्रस्ताव भी भेज दिया है। अगर दिल्ली मेट्रो के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया तो मेट्रो में सफर करने वालों को पहले से दोगुना किराया देना होगा। प्रस्ताव के मुताबिक डीएमआरसी ने मेट्रो का न्यूनतम किराया 8 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपए से बढ़ाकर 70 रुपये रखने की बात कही है। हालांकि अभी किराए को लेकर फाइनल फैसला नहीं हुआ है। किराया बढ़ाने के पीछे डीएमआरसी ने दलील दी है कि साल 2009 में किराए में बढ़ोत्तरी हुई थी। इसके बाद मेट्रो किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इस दौरान बिजली सौ फीसदी मंहगी हुई है ऐसे में मेट्रो को सही तरीके से संचालित करने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी है। हालांकि इससे पहले भी डीएमआरसी की तरफ से किराया बढ़ाने का प्रस्ताव कमेटी के पास भेजा गया था लेकिन कमेटी ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















