पटना, बिहार/नगर संवाददाताः सीवान में हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में किसी तरह की कोताही नहीं की जा रही। बिहार में कानून का राज है और रहेगा। नीतीश ने इसी कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस केस में सीबीआई जांच की मौखिक मंजूरी हुई है और इसके कुछ घंटों बाद ही खबर आई कि बिहार सरकार ने इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार के ऊपर हमला मेरे ऊपर हमले की तरह है। प्रदेश की जनता ने मुझे काम करने के लिए जनादेश दिया है और मैं निष्पक्षतापूर्वक काम कर सकता हूं। राज्य में हुई दोनों घटनाओं का निष्पक्ष विश्लेषण होना चाहिए। दूसरे राज्यों की घटनाओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















