पुष्पारानी, पटना/बिहारः पटना की रहने वाली युवती ने बताया कि 2013 में लड़के ने माता-पिता से छुपकर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नि किराये के मकान मे रहने लगे। प्रेम विवाह की साक्ष्य को छुपाने के लिए लड़का यानि पिता ने अपने नवजात बच्चे को गलत इंजेक्शन देकर मार डाला। इसके बाद दोनों पत्नी को छोड़कर भाग गया। शादी जैसे रिश्ते और विश्वास को दागदार करने वाली शर्मनाक घटना राजधानी में हुई है। नवजात की मां को जब पता चला कि पति ने इंजेक्शन देकर बच्चे को मार डाला तो उसका कलेजा मुंह को आ गया। पति संजीव मिश्रा हाइकोर्ट के पास रह रहा है। छुपकर वह पति से मिलने पहुंची लेकिन पति संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी को पहचानने से इंकार कर दिया। पत्नी ने इस बाबत अपने पति से हाइकोर्ट के पास ही झगड़ा करने लगी। लड़की एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसी दौरान दोनों का प्रेम खुमार चढ़ने लगा। तभी दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। अब कहानी में मोड़ आया की पति के खिलाफ पत्नी ने कोतवाली थाने मे एफआईआर दर्ज करवा दिया है। पति हिरासत में है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















