बिजय कनोई, नगांव, असमः नगांव शहर में हैबरगांव स्टेशन में आज ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक फिसल गया। और उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसे बाद में चिकित्सक ने काट डाला। मिली जानकारी के अनुसार शहर के धिंग गेट निवासी रियाजुल आज दोपहर कपिलि इंटरसिटि से गुवाहाटी जाने के लिए ट्रेन में चढ़ना चाहा पर ट्रेन धीरे-धीरे सरक रही थी पर वह फिसल गया और प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। बाद में स्थानीय लोगों एवं जी आर पी वालों ने मदद से उसे नगांव वीपी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने युवक को बचाने के लिए उसके दोनों पैर काट दिए ताकि रक्तस्त्राव रोका जा सके। एक छोटी सी गलती के कारण युवक आज अपने दोनों पैर खो चुका है। समाचार लिखे जाने तक वह नवगांव के सरकारी अस्पताल में ही भर्ती था। अब देखना है कि रेलवे वाले उसे कब तक मुआवजा प्रदान करते हैं। युवक किसी तरह छोटे-मोटे काम कर अपना गुजारा करता था।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...












