गुवाहाटी, असम, नगर संवाददाता: असम में विधानसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गुवाहाटी विशेष विमान से पहुंचे। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे मां कामाख्या मंदिर में दर्शन व पूजन करने के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किये गये थे। योगी को देखते ही उपस्थित लोग जय श्रीराम के नारे लगाते देखे गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होजाई जिला के लंका के स्पोर्ट्स स्टेडियम, उदालगुरी जिला के कलाईगांव और गोरेश्वर के बेंगनाहाटी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मां कामाख्या मंदिर से वे पुनः हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गये। जहां से वे हेलीकाप्टर से होजाई के लिए रवाना होंगे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












