नगांव/असम, दिनेश पटोदियाः नगांव में मोरिकलंग थाने का हजारों लोगों ने घेराब किया और जमकर पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाने में उस समय परिस्थिति भयानक हो गई। जब थाने के एक पुलिस अधिकारी ने अब्दुल सत्तार और मोहम्मद हनीफ के ईद के पहले जमीन विवाद पर हुई मामले को लेकर मामले की सुलह करने आए कचलुखुवा ईदगाह कमेटी ने आमेद अली और काइनुल हक से रिश्वत की मांग की और रिश्वत नहीं देने पर मामला बिगड़ गया और पुलिस अधिकारी ने इन्हें भी हवालत में डालने की धमकी दे दी। इस खबर के फैलने के बाद मामला बिगड़ गया और हजारों लोग थाने के खिलाफ सड़कों पर उत्तर आये और नगांव पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों को उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा कई बार समझाने के बाद भी घंटों तक मामला शांत नहीं हुआ और लोग राजमार्ग पर बैठ गये, जिसके करीब दो घंटे नगांव-लंका राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा। लोगों की मांग थी कि इस मामले पर आरोपी पुलिस अधिकारी ने हजारों लोगों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद कई उच्च पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह से शांत हुआ। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बतायी गयी थी।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...












