हत्या मामले में मुंबई से फरार ट्रांसपोर्टर मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार

फरीदाबाद, नगर संवाददाता: सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में मुंबई से फरार चल रहे एक आरोपी को अपराध जांच शाखा ने सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी निवासी प्रमोद के रूप में हुई। उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रमोद और उसका भाई विक्रम मुंबई में ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनके दफ्तर में संदीप नाम का सिक्योरिटी गार्ड था। गार्ड के बावजूद वहां से सामान चोरी हो रहा था। दोनों भाइयों को गार्ड पर शक हुआ। चोरी का आरोप लगाकर उन्होंने गार्ड के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

मुंबई पुलिस ने गार्ड के परिजनों से शिकायत मिलने पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों में से एक विक्रम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी प्रमोद वहां से भागने में कामयाब हो गया था। कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी प्रमोद फरीदाबाद में है। इस पर मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायता करने की मांग की थी। इस पर अपराध जांच शाखा सेक्टर-30 की टीम ने सोमवार को आरोपी को सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here