फिरोजाबाद, नगर संवाददाता: थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गम्भीर हालत में उसे आगरा रैफर किया गया है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के अध्यापक नगर निवासी राहुल पुत्र मक्खनलाल ने गुरूवार की देर रात्रि अपने घर पर ही स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर परिजन हैरान रह गये। वह आनन फानन में उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसे हालत नाजुक होने पर आगरा रैफर कर दिया। राहुल ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसका कारण स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















