पूर्णिया, बिहार, नगर संवाददाता : शनिवार की रात मीरगंज थाना क्षेत्र के दमेली पंचायत अन्तर्गत कदमटोला में घर के निकट टाट लगाने को लेकर मारपीट हुई। आपसी विवाद में मारपीट हुई मारपीट में 50 वर्षीय प्रभु साह की मौत इजाल के दौरान हो गयी। जबकि लिखित बयान में मृतक की पुत्री आरती देवी ने सड़क पर गिर जाने से उसके पिता की मृत्यु होने की बात कही हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मीरगंज थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मौके पर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि मृतक की पुत्री के द्वारा आवेदन में बताया गया है कि उसके पिता की मृत्यु सड़क पर गिर जाने से हुई हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















