बांका, बिहार, नगर संवाददाता : चमरडुब्बा गांव से शनिवार रात छापेमारी कर 25 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ कारोबारी मनोज सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रविवार को जेल भेज दिया गया है।आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि चमरडुब्बा, खैरीखाद, रंगनियां आदि गांव में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण किया जाता है। जिसकी तस्करी सुदूरवर्ती व घनी आबादी वाले इलाकों में की जाती है। दुर्गा पूजा एवं चुनाव को लेकर महुआ एवं देसी, विदेशी शराब की तस्करी अधिक बढ़ गई है।शाम ढलते ही शराबी नशे में धुत हो जाता है। सड़कों पर भी झूमने लगता है। इससे आमलोग अब त्रस्त होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपित लंबे समय से महुआ शराब का निर्माण करता रहा है। इसकी भनक पुलिस को लग गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआई पंकज किशोर, विक्की कुमार, एएसआइ रणधीर कुमार व पुलिस जवानों ने छापेमारी किया। पुलिस को देख आरोपित भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तालाशी के क्रम में उसके घर से प्लास्टिक डब्बे में रखा 25 लीटर शराब जब्त किया गया। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















