नई दिल्ली, नगर संवाददाता : पूर्वी दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलावों, नई शिक्षा नीति के प्रावधानों व डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों के अनुरूप पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की पहल की है। इसके तहत, पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों का मूल्यांकन स्वतंत्र संस्था से कराएगा ताकि निगम शिक्षकों के अंदर छिपे अच्छे या कमजोर पक्षों का अध्ययन किया जा सके। मूल्यांकन के पश्चात अच्छे पक्षों को अन्य अध्यापकों तक पहुचाया जा सके तथा कमजोर पक्षों को योजनाबद्ध तरीके से प्रशिक्षण आदि के माध्यम से दूर किया जा सके। राजीव कुमार ने कहा है कि मूल्याकंन द्वारा सर्वप्रथम यह जानकारी ली जाएगी कि अध्यापकों को अपने संबंधित विषय, तकनीक, शिक्षण पद्धतियों, शिक्षण कौशल आदि का कितना ज्ञान है और बच्चों के प्रति उनका व्यवहार कैसा है। उसके बाद अध्यापकों से व्यक्तिगत बातचीत, आपसी वाद-विवाद, कक्षा निरीक्षण आदि के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें किस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। तत्पश्चात उन्हें उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह बच्चों की मनोवैज्ञानिक धारणा को समझकर उनकी आवश्यकता के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। राजीव कुमार ने बताया पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में 354 विद्यालय आते हैं जिनमें करीब 5000 शिक्षक कार्यरत हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में करीब 2 लाख बच्चे दाखिल हैं। कोविड-19 के चलते निगम स्कूल बंद हैं लेकिन छात्रों को ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाया जा रहा है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...


















