फरीदाबाद, हरियाणा, नगर संवाददाता : आईटीआई संस्थानों में आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बुधवार तक 8691 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किए। बृहस्पतिवार को आवेदन करने का अंतिम दिन है। वहीं दूसरी ओर आवेदन के लिए तारीख बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल इसके लिए कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। जिले में 10 आईटीआई संस्थान है। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई संस्थानों में 16 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन पोर्टल न चलने की वजह से 17 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो पाई। अब छात्रों के पास आवेदन करने के लिए केवल एक दिन का समय रह गया है। विभाग के निर्देशानुसार 30 सितंबर तक आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इसके लिए छात्र दाखिला पोर्टल पर जाकर अपने पसंद के आईटीआई संस्था, उसमें उपलब्ध ट्रेड व सीटों के बारे में जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन करते समय आधार कार्ड के साथ परिवार पहचान पत्र की कॉपी भी देनी जरूरी है। इसके साथ ही ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर भी जरूर देना होगा। आवेदन प्रक्रिया लगातार जारी है। बुधवार तक 8691 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किए है। फिलहाल 30 सितंबर तक ही आवेदन प्रक्रिया जारी रहने की सूचना है। कोई नए निर्देश इस बारे में अब तक नहीं आए हैं।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...














