नई दिल्ली, नगर संवाददाता : दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ का कहना है पंजाब में कांग्रेस नेता नवज्योत सिंह सिद्धू नें अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर अनुशासनहीनता की है। डॉ.नरेन्द्रनाथ नें पार्टी हाईकमान से तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा मंजूर कर लेना चाहिए। डॉ.नरेंद्र कहते है पार्टी से बड़ा कोई भी नहीं हो सकता। कांग्रेस पार्टी का कोई भी बड़ा नेता जैसे प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी अगर अनुशासनहीनता करते है तो हाई कमांड को उसके विरुद्ध तुरन्त अनुशासत्मक कार्यवाही करनी चाहिए। इससे पार्टी मजबूत होगी। डॉ.नाथ कहते हैं राजनीति में सारी चीजें अपनी मर्जी या जिद्द से नही चलती, कुछ बातें सहन करनी पड़ती है, तभी राजनीति में सफलता मिल सकती है। हाल ही में बने पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर अनुशासनहीनता की है, पार्टी ही सुप्रीम है पार्टी से बड़ा कोई नही है हाई कमांड इस्तीफा मंजूर करें किसी और नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाये। इससे पंजाब में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















