फरीदाबाद, नगर संवाददाता : कॉलेजों में बुधवार से ओपन काउंसलिंग के जरिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अधिकांश विद्यार्थी बीबीए और बीकॉम में दाखिला लेने के इच्छुक दिखे। एनआईटी पांच स्थित केएल महता की प्रॉचार्या वंदना ने बताया कि ओपन काउंसलिंग में आने वाले ज्यादातर छात्र सिर्फ बीबीए और बीकॉम में दाखिला लेना चाहते हैं। लेकिन इन दोनों कोर्स की सीटें फुल हो चुकी हैं। इसलिए सभी छात्रों से अनुरोध किया जा रहा है कि अन्य कोर्स में प्रवेश लें। एनआईटी तीन स्थित डीएवी कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. डीपी वेद ने बताया कि फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को कोर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। सीनियर छात्रों व परिजनों से सलाह लेने के बाद दाखिला ले रहे हैं। केएल महता कॉलेज में दाखिला लेने आई पूजा ने बताया कि 85 प्रतिशत मार्क्स आए है। कटऑफ लिस्ट में पहले नाम नहीं आया था। लेकिन अब ओपन काउंसलिंग में नाम आ गया है और बीबीए को चुना हैं। राजेश ने बताया कि डीएवी कॉलेज में बेटे का दाखिला करवाने के लिए आए हैं। दूसरी कटऑफ लिस्ट में नाम आने के बाद भी किसी वजह से दाखिला नहीं करवा पाए थे। बीकॉम ऑनर्स की बजाय बीकॉम में दाखिला लेना पड़ रहा है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...














