नोएडा, नगर संवाददाता : सेक्टर-71 साईं अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए के विरोध में लोगों ने रविवार को बैठक की। लोगों ने आरडब्ल्यूए चुनाव नहीं करने और हिसाब में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से आरडब्ल्यूए के चुनाव नहीं हुए हैं। इससे लोगों में रोष है। आरोप है कि कुछ लोग अपनी मर्जी से कार्यकारिणी का विस्तार कर रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जानबूझकर चुनाव नहीं कराना चाहते हैं। इस मौके पर मनीष शुक्ला, पूर्व प्रधान किरनपाल सिंह चौहान, राम किशन यादव, डॉ. मनोज मश्रि, चंद्रेश आर्य, लोकेश पालिवाल कालरा, अनुज पाठक, योगेश सिंह राठौर, प्रदीप राव, मुकेश गुप्ता, अभय भदौरिया, राजेश गुप्ता, पीके शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रमोद यादव, हरिशंकर शर्मा, रजनीकांत लाल, दीपक शर्मा, मुकेश गुप्ता व राजेश सिंह आदि शामिल थे।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...


















