फतेहाबाद, नगर संवाददाता: जिला में विभिन्न विभागों द्वारा ई-ऑफिस पर दर्ज फाइलों के निपटान के संबंध में नगराधीश अंकिता वर्मा की अध्यक्षता में 4 जून को 11 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ई-ऑफिस के संबंध में आयोजित की जाने वाली यह बैठक लघु सचिवालय के सभागार में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि किसी विशेष कारणों से बैठक में भाग ना लेने की दशा में संबंधित कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी गूगल मीट के माध्यम से बैठक में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 4 जून को आयोजित की जाने इस बैठक में सभी संबंधित विभागाध्यक्षों से उनके विभाग द्वारा ई-ऑफिस पर फाइलों के निपटान एवं लंबित फाइलों की रिपोर्ट लेकर बैठक में भाग लेने बारे कहा गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














