सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के थाना शहर सोनीपत की पुलिस ने गाड़ी व नकदी लूट मामले मे तीसरे आरोपी सुमित उर्फ सतेन्द्र पुत्र सुलतान निवासी नन्द नगरी दिल्ली हाल महलाना चैक शहर सोनीपत को गिरफ्तार किया है। दीपक पुत्र हरफूल निवासी कटवाल हाल शहर सोनीपत ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि रेलवे ओवरब्रिज सोनीपत की सीमा से चार नामपता नामालूम युवक मेरा मोबाईल, महेन्द्रा पिकअप व 1500 रूपये की नकदी छिनकर ले गये है। इस घटना का उक्त दीपक के कथनानुसार थाना शहर सोनीपत में मामला दर्ज किया गया। सीआईए-1 स्टाफ पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों जयकवार उर्फ जैकी व कैलाश उर्फ टोलू पुत्र पूर्ण निवासी जाजी को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से लूटी गई नकदी के 400 रूपये भी बरामद कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। अनुंसधान पुलिस ने घटना में शामिल उक्त तीसरे आरोपी सुमित उर्फ सतेन्द्र पुत्र सुलतान को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














