सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: सोनीपत में गुरूवार की सांय तक कोरोना वायरस के 39 नये पोजिटिव केस मिलने से पोजिटिव मामलों का कुल आंकड़ा बढकर 47180 हो गया है और 66 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिससे जिला में रिकवरी रेट 99.17 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने कहा कि जिला में अब तक कोरोना से 243 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आज 66 कोरोना मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया है जिससे जिला में एक्टिव केसों की संख्या 394 रह गई है। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान अब तक सोनीपत जिला में कुल 47 हजार 180 कोरोना के मरीज मिले हैं उनमें से 46 हजार 543 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला में गुरूवार को कोरोना के 39 नए केस आए हैं और 66 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिससे जिला में रिकवरी रेट 99.17 प्रतिशत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में आज जिला में कोरोना से कोई भी मृत्यु नहीं हुई। जिला में अब तक कोरोना से मरने वालों का आकड़ा 243 है। जिससे जिला में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 0.51 प्रतिशत है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ-साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है। जिला में अब 277 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














