नई दिल्ली, नगर संवाददाता: शकरपुर मेन मार्किट में आज कोरोना महामारी की वजह से लागू लाकडाउन के चलते क्षेत्र में आर्थिक रूप से परेशान स्थानीय मध्यमवर्ग एवं गरीब लोगो को सूखा राशन व वेपोरिजर वितरण किया। इस कल्याणकारी कार्य का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी व मानवाधिकार विभाग दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल चैधरी बब्बल ने किया इस अवसर पर 200 जरूरतमंद लोगो को राशन तथा वेपोराइजर का वितरण किया गया। अनिल चैधरी बब्बल नागर ने कहा कि केंद्र एवं केजरीवाल सरकार द्वारा अनियोजित लाकडाउन की वजह से स्थानीय निवा यों का बजट गड़बड़ा गया है ऐसे में इन लोगो के लिए मदद का हाथ बढ़ाना बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर शकरपुर वार्ड से प्रभारी मनोज गुप्ता, पूर्व निगम प्रत्याशी राजेश पांडेय, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस, मानवाधिकार विभाग के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा, मानवाधिकार विभाग, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस से लक्ष्मी नगर विधानसभा के चेयरमैन वीके शर्मा, लक्ष्मी नगर विधानसभा से कांग्रेस कोविड सेवक दीपक कुमार गुप्ता, मनोज राठौर, दिनेश चैहान, सन्नी, परवीन प्रकाश तथा अशोक गुप्ता आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने इस कल्याणकारी कार्य में अपनी सेवा दी। चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर, मानवाधिकार विभाग दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अशोक शर्मा ने अनिल चैधरी बब्बल द्वारा आयोजित इस कल्याणकारी कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा चैधरी अनिल कुमार का कहना है कि कांग्रेस की निति सदा सेवा रही है चाहे व सत्ता में रही हो या सत्ता से बाहर रही हो। केजरीवाल सरकार को दिल्लीवासियों के लिए राशन की चिंता नहीं है लेकिन शराब की चिंता है उसके लिए वह होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















