सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र बड़ी की पुलिस ने हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीन उर्फ काला पुत्र बलवान निवासी बख्तावरपुर व विजय पुत्र बलजीत निवासी जटवाड़ा जिला सोनीपत के रहने वाले है। संजीव कुमार पुत्र जयकिशन निवासी भोगीपुर ने थाना औद्योगिक क्षेत्र बड़ी में शिकायत दी थी कि प्रदीप, मोहित व इनके साथियों ने मुझे जान से मारने की नियत से फायर किया है। इस घटना का उक्त संजीव कुमार के कथनानुसार थाना औद्योगिक क्षेत्र बड़ी में मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों इन्द्रजीत उर्फ मोहित पुत्र रणबीर निवासी रेवली, रिन्कू, मोहित व सज्जन पुत्र रामपाल निवासी समचाना हाल शिव कालोनी देवड़ू रोड़ शहर सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि पैसों के लेन-देन को लेकर इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार को भी बरामद कर लिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया था। अनुसंधान टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये घटना में संलिप्त दो और आरोपियों प्रवीन उर्फ काला पुत्र बलवान निवासी बख्तावरपुर व विजय पुत्र बलजीत निवासी जटवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














