सहरसा, बिहार, नगर संवाददाता: जिले के सलखुआ थाना के गोसपुर गांव से पांच दिनों पूर्व एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को बख्तियारपुर थाना के महखड़ व हुसैनचक गांव से गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। गोसपुर निवासी दीपक कुमार ने बुधवार को सलखुआ थाना में आवेदन देकर अपहरण का एक मामला दर्ज कराकर कहा है की मेरी बहन नौ अप्रैल को नामांकन कराने मध्य विद्यालय गोसपुर गई थी। उसके बाद शाम तक घर वापस नहीं लोटने पर काफी खोजबीन की। लेकिन पता नही चला। खोजबीन करने के क्रम में जानकारी मिली की साजिश के तहत मेरी बहन को बहला फुसलाकर छोटू कुमार एवं अखिलेश कुमार दोनों का पिता भुवन साह , भुवन साह पिता स्वर्ग दामोदर साह, साकिम महखड़ थाना बख्तियारपुर , साजन कुमार पिता अरविंद मेहता साकिम हुसैन चक द्वारा अपहरण कर लिया गया है। सलखुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गुप्त सूचना पर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ व हुसैनचक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















