दरभंगा, बिहार, नगर संवाददाता: जिले के बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत पोहद्दी गांव स्थित रघु पोखर में बुधवार को डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई है। जबकि एक गम्भीर अवस्था में डीएमसीएच में इलाजरत है। घटना की सूचना मिलते ही बेनीपुर के विधायक विनय चैधरी ने डीएमसीएच पहुंच कर इलाजरत किशोर का हाल जाना तथा बेहतर उपचार का निर्देश डॉक्टरों को दिया। बेनीपुर के उपप्रमुख प्रेम कुमार झा ने बताया कि बेनीपुर के पोहद्दी गांव स्थित रघु पोखर में बाढ़ के समय रखे गए नाव में गांव के ही छह किशोर घूमने गए। इसी दौरान नाव डूब गयी और सभी पानी मे गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इसमें दो की मौत हो गयी। जबकि एक डीएमसीएच में इलाजरत है। मृतक शिवकुमार नायक का 18 वर्षीय सरोज नायक तथा राजेन्द्र साफी का 16 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम साफी है। जबकि उमेश सहनी का 16 वर्षीय पुत्र भवेश सहनी गंभीर अवस्था में इलाजरत है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















