मेरठ, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए मेरठ के वकीलों ने 17 अप्रैल तक कार्य से विरत रहने की घोषणा की है। सोमवार को हुई दोनों बार की बैठक के बाद मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर त्यागी ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए सोमवार को मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक बैठक की। जिसमें मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर त्यागी, सचिव सचिन चैधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके शर्मा और सचिव मुकेश त्यागी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया कि आने वाली 17 अप्रैल तक दोनों बार के सभी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान सिर्फ महत्वपूर्ण मामलों या जमानत की सुनवाई के लिए ही वकील अदालत में जाएंगे। जिससे कचहरी में भीड़भाड़ कम रहे और कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















